सूबे के नये श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपना कार्यभार संभाला। सवा ग्यारह बजे वे नया सचिवालय स्थित अपने कक्ष में गये फिर नियोजन भवन स्थित विभाग के कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार संभाल लिया। जिस समय वे कक्ष में प्रवेश कर रहे थे उस समय पंडित वैदिक मंत्रोच्चार कर रहे थे। विभाग में पहुंचने पर प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों ने मंत्री का स्वागत किया तथा उन्हें विभाग के बारे में जानकारी दी। पदभार लेने के बाद सिन्हा ने कहा कि गरीबों और श्रमिकों की सेवा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उनके कल्याण के लिए काम किया जायेगा। बचपन बचाओ और प्रतिभा बनाओ मेरी प्राथमिकता है।बाल श्रम को समाप्त किया जायेगा। कौशल विकास के जरिये युवाओं की प्रतिभा को निखारा जायेगा। युवाओं की प्रतिभा को निखारकर उन्हें विकास में भागीदार बनाया जायेगा। उनके कौशल विकास का काम चल रहा है। बाल श्रमिकों की समीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के नेतृत्व में राज्य में सुशासन स्थापित होगा। श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पदभार ग्रहण करने के बाद नियोजन भवन स्थित विभाग के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षित कर उनको आगे बढ़ाया जायेगा।
कौशल विकास से युवाओं की प्रतिभा को निखारा जायेगाः विजय कुमार सूबे के नये श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपना कार्यभार